{"_id":"454eee6e47b1c1c01a1f06f689006232","slug":"incomtax-raid-in-malerkotla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेरकोटला में औद्योगिक घराने और बड़े डाक्टर पर आयकर विभाग की दबिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालेरकोटला में औद्योगिक घराने और बड़े डाक्टर पर आयकर विभाग की दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, (मालेरकोटला/संगरूर)
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर रात से लेकर वीरवार सुबह छह बजे तक चले सर्वे में मालेरकोटला के
विज्ञापन
एक बड़े औद्योगिक घराने और बड़े महिला डाक्टर के अल्ट्रासाउंड स्कैन
केंद्र पर आयकर विभाग की दो टीमों ने छापामारी करके न सिर्फ रिकार्ड कब्जे
में लिया है बल्कि स्कैन केंद्र से पचास लाख रुपये भी सिरेंडर करवा लिए
हैं।
आयकर विभाग के सहायक कमिश्नर लुधियाना रितेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची दो टीमों में मालेरकोटला के आईटीओ राजीव पुरी भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और नाभा रोड स्थित एक बड़े औद्योगिक घराने और रेलवे रोड पर स्थित एक बड़े अल्ट्रासाउंड स्कैन केंद्र पर एक साथ दबिश दी। विभाग की यह चेकिंग बुधवार देर रात से वीरवार सुबह छह बजे तक जारी रही।
लुधियाना के सहायक कमिश्नर रितेश कुमार ने बताया कि औद्योगिक इकाई के कंप्यूटर और अन्य रिकार्ड कब्जे में लिया गया है और स्कैन केंद्र द्वारा पचास लाख रुपये सिरेंडर करवा दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई पूरी होने तक कुछ और कहना संभव नहीं है, साथ ही उन्होंने इसे विभागीय सर्वे बताया है।