{"_id":"58c905ae4f1c1b1e6132b1fe","slug":"holly-biker-in-the-eyes-of-the-rider-the-death-of-the-woman-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों ने डाला गुलाल, बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचलों ने डाला गुलाल, बाइक से गिरकर महिला की मौत
पटियाला
Updated Wed, 15 Mar 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : डेमो फोटो
मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक की आंखों में बुलेट सवार तीन मनचलों ने गुलाल डाल दिया। इससे मोटरसाइकिल चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। उसके पीछे बैठी महिला भी नीचे गिर और उसका सिर फट गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रोहटा ने थाना बख्शीवाला पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा की बहन मूर्ति देवी (35), जिसका पति मंडी गोबिंदगढ़ में एक फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ मोटरसाइकिल पर सोमवार शाम गांव कुंभ जा रहा था। जब वह लोग गांव नवा लुबाना पहुंचे तो पास से गुजर रहे बुलेट सवार तीन युवकों ने गुरप्रीत सिंह के मुंह पर रंग फेंक दिया।
रंग गुरप्रीत सिंह की आंखों में पड़ गया। इससे वह मोटरसाइकिल से संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। उसके पीछे बैठी मूर्ति देवी का सिर सड़क से लगा और काफी चोट आ गई। उसे तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जिस जगह हादसा हुआ, उसके आसपास के रोड पर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनकी रिकार्डिंग खंगाली जा रही है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।