{"_id":"610003c58ebc3e587f749d8f","slug":"hawalaati-attempts-suicide-in-patiala-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: केंद्रीय जेल में हवालाती ने की सुसाइड की कोशिश, लिखा- नशा व मोबाइल नहीं मिल रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला: केंद्रीय जेल में हवालाती ने की सुसाइड की कोशिश, लिखा- नशा व मोबाइल नहीं मिल रहा
Tue, 27 Jul 2021 06:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:37 PM IST
सार
पटियाला की केंद्रीय जेल में एक हवालाती ने आत्महत्या की कोशिश की। आरोपी ने एक नोट में नशा व मोबाइल न मिलने की बात लिखी। जेल कर्मचारियों ने समय रहते उसे बचा लिया। हवालाती का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला की केंद्रीय जेल में एक हवालाती ने बाथरूम की ग्रिल से परना बांधकर फंदा लगाने की कोशिश की। समय रहते जेल कर्मचारियों ने हवालाती को बचा लिया और उसे तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जेल के सहायक अधीक्षक हरबंस सिंह की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने हवालाती के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि नशे की तस्करी के केस में पटियाला जेल में बंद हवालाती प्रदीप कुमार (28) निवासी गांव शेखूपुरा जिला पटियाला खुद भी नशा करने का आदी है।
विज्ञापन
सोमवार शाम हवालाती ने मुर्गी अहाते की बैरक नंबर पांच में बने बाथरूम की ग्रिल से परना बांध कर फंदा लगाने की कोशिश की। लेकिन इसी बीच ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उसे ऐसा करते देख लिया और बाकी बंदियों की मदद से हवालाती को नीचे उतारा।
विज्ञापन
उसे तुरंत जेल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। बड़ी बात यह है कि मौके से जेल प्रशासन को हवालाती का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि जेल में नशा और मोबाइल नहीं मिल रहा है। जिस कारण वह खुदकुशी करने को मजबूर है।
पटियाला जेल में हवालाती से मोबाइल व सिम बरामद
केंद्रीय जेल में एक हवालाती से मोबाइल और सिम बरामद किया गया। हवालाती के खिलाफ थाना त्रिपड़ी पुलिस ने जेल के सहायक अधीक्षक राजविंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। हवालाती की पहचान कर्मजीत सिंह निवासी मलोट (मुक्तसर साहिब) व मौजूदा चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली गई।