{"_id":"77971096cf07dca858a43a0f5a586bac","slug":"govt-bank-employee-s-dead-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बैंक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी बैंक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार सुबह पटियाला रोड शिव मंदिर बनवाड़ी के नजदीक एक सरकारी बैंक कर्मचारी का खतानों से शव मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाने के लिए रखवा दिया है। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से जानकारी प्राप्त कर उसके वारिसों को पुलिस ने सूचित किया।
पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति संजय वोहरा ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स में बतौर दर्जा चार कर्मचारी था।
वह बुधवार देर शाम सारे कार्य खत्म कर बैंक से चला गया लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन संजय का कहीं भी पता नहीं चला। वीरवार सुबह पुलिस को संजय वोहरा का शहर के बीचों बीच शव मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने मृतक के परिवार के लोगों को मौके पर बुलाकर पहचान करवाई। सिटी थाना के आईओ एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मृतक की मौत कैसे हुई। रिपोर्ट के आ जाने के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी।