फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Gangster, Punjab University, CIA staff, red, suspect still at large, Patiala

गैंगस्टर की तलाश में पीयू में सीआईए स्टाफ की रेड, संदिग्ध युवक गाड़ी छोड़कर भागा

Sun, 26 Jun 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 26 Jun 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
Gangster, Punjab University, CIA staff, red, suspect still at large, Patiala
पुलिस पीसीआर - फोटो : डेमो फोटो
सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाबी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में रेड की लेकिन फॉरच्यूनर सवार संदिग्ध युवक गाड़ी मौके पर छोड़कर यूनिवर्सिटी की दीवार फांदकर फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार यह संदिग्ध युवक गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा बताया जा रहा है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाबी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक संदिग्ध युवक मौजूद है जिसके पास हथियार हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त कार का नंबर ट्रेस कराया जो जजाली निकला। पुलिस की ओर से जब पार्किंग में रेड की गई तो कार सवार युवक यूनिवर्सिटी की दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस की ओर से फरार संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरार युवक खतरनाक गैंगस्टर गोरू बच्चा है जो यूनिवर्सिटी के पॉलीटिकल साइंस के एक स्टूडेंट के पास कुछ दिनों से हॉस्टल में छिपा बैठा था। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस पटियाला से कार सवार एक युवक का पीछा कर रही थी। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी के गेट के पास अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू की सुरक्षा सवालों के घेरे में
इस सारे घटनाक्रम से पंजाबी यूनिवर्सिटी की सुरक्षा एक बार फिर से सवालों के घेरे मे आ गई है। यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी संदिग्ध गाड़ी की जानकारी पुलिस के पास थी लेकिन यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी व अधिकारी इससे अनजान थे। इस बारे में पंजाबी यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी इंचार्ज अमरजीत सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी सीआईए स्टाफ पुलिस की ओर से की गई रेड के बाद लगी। 

गैंगस्टरों की पनाहगाह रही है यूनिवर्सिटी
पंजाबी यूनिवर्सिटी शुरू से ही गैंगस्टरों की पनाहगाह रही है। स्टूडेंट्स की आड़ में छिपे खतरनाक गैंगस्टर दलजीत भाना, आतंकवादी जगतार सिंह हवारा को पीयू से ही काबू किया गया था। यही नहीं यूनिवर्सिटी के अंदर फायरिंग की भी कई वारदातें हो चुकी हैं। 


सुक्खा काहलवां की हत्या का बदला लेना चाहता था गोरू 
पुलिस कस्टडी में शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की 21 जनवरी 2015 को हत्या किए जाने के बाद गोरू बच्चा ने इस हत्या का बदला लेने का फैसला किया था। गोरू ने अपने गैंग मेंबरों के साथ हत्या के आरोपी विक्की गोंडर को मारने के लिए पुलिस के वाहनों का पीछा किया था लेकिन इसमें असफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed