फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   gang rape, friend kidnap, crime, unknown, patiala

महिला से गैंग रेप, दोस्त युवक को किडनैप कर नहर में फेंका

Tue, 22 Mar 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 22 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
gang rape, friend kidnap, crime, unknown, patiala
रेप - फोटो : DEMO Pics
चार अज्ञात व्यक्तियों ने एक घर में घुसकर महिला से गैंग रेप किया और बाद में महिला से मिलने उसके घर पहुंचे पुरुष दोस्त को किडनैप करके ले गए।
विज्ञापन


मांगने पर जब फिरौती न दी, तो उसे बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी जान बचाई और अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में चारों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

मामले के जांच अधिकारी सिविल लाइन थाने के एएसआई गुरइकबाल सिंह ने बताया कि काफी जमीनों का मालिक व खेतीबाड़ी का काम करने वाला कृष्ण कुमार निवासी न्यू आफिसर कालोनी अपनी स्कोडा कार में महिला दोस्त के घर उसे मिलने गया। कुछ देर बाद चार अज्ञात व्यक्ति अचानक घर में घुस आए और उन्होंने कृष्ण कुमार को बांध दिया व महिला से गैंग रेप किया। इसके बाद कृष्ण कुमार को उसी की गाड़ी में डाल कर किडनैप करके ले गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने कृष्ण कुमार की सोने, चांदी व तांबे की अंगुठियां, 10 हजार की नगदी व स्कोडा कार छीनकर उसे एक अज्ञात जगह पर रखा। उसे छोड़ने के लिए 10 लाख की फिरौती मांगी। कृष्ण कुमार के मना करने पर उसे बांधी हुई हालत में ही गाड़ी में लादकर गांव जसोवाल के नजदीक ले गए और वहां भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पास से गुजर रहे लोगों ने कृष्ण कुमार की जान बचाई और उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed