फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   five guy arrest in loot, crime news, malerkotla, sangrur, loot

लूटपाट के पांच आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मालेरकोटला/संगरूर
ब्यूरो,अमर उजाला/मालेरकोटला/संगरूर Updated Wed, 17 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
five guy arrest in loot, crime news, malerkotla, sangrur, loot
Arrest - फोटो : demo pic
संगरूर जिले और लुधियाना में चोरी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी कर रहे पांच सदस्यीय लुटेरा गैंग को पुलिस ने घटना से पहले ही काबू कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि उसने सरगना लुधियाना निवासी राधे श्याम को हथियारों और दो चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है। 

एसपी सिटी गुरप्रीत सिंह सिकंद और डीएसपी गुरमीत सिंह ने बुधवार को यहां बताया कि लुधियाना के रहने वाले राधे श्याम, सतेंद्र दुबे, मालेरकोटला निवासी मोहम्मद सुहेल, फिरोज खान और मोहम्मद कलीम के साथ मिलकर लूटपाट का गैंग चला रहे थे। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी करके इन सबको उस समय गिरफ्तार कर लिया जब ये एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस को इनके कब्जे से चोरीशुदा स्पलैंडर मोटरसाइकिल और एक्टिवा के अलावा 315 बोर का देसी कट्टा, कुछ कारतूस, कृपाण, 25 हजार नकद, लोहा काटने की आरी, ब्लेड और अन्य काफी औजार बरामद किए हैं। इस सभी पर विभिन्न अदालतों में लूटपाट आदि के केस विचाराधीन हैं और इन्हें आज मालेरकोटला अदालत में पेश करके इनका दो दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed