फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash Between two groups in Patiala Jail

Gang war in Patiala Jail: ये तो चला कारतूस है...सुनते ही भिड़े दो गुट, लोहे के सरिये-पाइप से किया वार

Fri, 04 Nov 2022 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 01:59 PM IST
सार

हमले में गैंगस्टर जतिंदरपाल सिंह और हवालाती जरमनजीत सिंह के सिर पर व टांगों पर काफी चोटें लगी हैं। दोनों सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हैं।

विज्ञापन
Clash Between two groups in Patiala Jail
पंजाब - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब की हाई-प्रोफाइल पटियाला सेंट्रल जेल में मामूली बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से एक-दूसरे पर लोहे के सरिये, लोहे की पाइपों व तीखे किए चम्मचों से वार किए गए और ईंट-पत्थर भी बरसाए गए। इस दौरान दो गैंगगस्टर बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 कैदियों व हवालातियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, धमकियां देने की धाराओं में क्रॉस केज दर्ज किया है। 

विज्ञापन


इस बात पर बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक हत्या की कोशिश के मामले में जेल में बंद हवालाती जरमनजीत सिंह निवासी गांव रामपुरा भूत तरनतारन अपने गुट के एक साथी के साथ चक्की की तरफ जा रहा था। वहीं आगे कत्ल केस में जेल में बंद गैंगस्टर हवालाती जतिंदरपाल सिंह निवासी गांव खांसियां जिला पटियाला खड़ा था। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर जतिंदरपाल सिंह को देखते ही हवालाती जरमनजीत सिंह ने अपने साथी से कहा कि यह तो चला हुआ कारतूस है जिस पर उसका साथी हंस पड़ा।
विज्ञापन


यह सुनते ही गैंगस्टर जतिंदरपाल भड़क गया और उसने आवाज लगाकर अपने गुट के हवालाती पवन कुमार निवासी भादसों (पटियाला) को बुला लिया। पवन कुमार ने आते ही अपने हाथ में पकड़ी लोहे की पाइप से हवालाती जरमनजीत सिंह के सिर पर वार किया। इसी बीच जतिंदरपाल ने एक लोहे का सरिया उठाकर जरमनजीत सिंह की टांग पर मारा और साथी लखवीर सिंह ने भी तीखे किए चम्मच का वार किया। अपना बचाव करते हुए हवालाती जरमनजीत सिंह की उंगली भी कट गई। आरोपी रामपाल ने जरमनजीत सिंह पर तवा उठाकर मारा व उसके साथ मारपीट भी की। वहीं जरमनजीत सिंह के गैंग के साथियों ने भी जतिंदरपाल सिंह व उसके साथियों के साथ बुरी तरह से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी से एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि हमले में गैंगस्टर जतिंदरपाल सिंह और हवालाती जरमनजीत सिंह के सिर पर व टांगों पर काफी चोटें लगी हैं। दोनों सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने गैंगस्टर हवालाती जतिंदरपाल सिंह निवासी गांव खांसिया (पटियाला) और उसके गैंग के साथियों हवालाती पवन कुमार, हवालाती रामपाल निवासी ललहोटी खानपुर खुल जिला रोपड़, कैदी लखविंदर सिंह निवासी कुराली और हवालाती जरमनजीत सिंह व इसके गैंग के साथियों जगदीश सिंह निवासी शादीपुर समाना, कर्म सिंह निवासी तख्तगढ़ जिला रोपड़, अशोक कुमार निवासी गढ़बाग, बलजीत सिंह निवासी नूरपुर बेदी रोपड़, सूरत सिंह निवासी मुहतममंगा जिला फाजिल्का के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed