{"_id":"58550ab74f1c1b676f64d30c","slug":"capt-amarinder-singh-moti-mahal-assault-student-group-attacked-six-wounded-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन के मोती महल के बाहर स्टूडेंट ग्रुप पर हमला, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैप्टन के मोती महल के बाहर स्टूडेंट ग्रुप पर हमला, छह घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 17 Dec 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
assault
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास स्थान मोती महल के बाहर उस समय भगदड़ मच गई, जब कांग्रेस को समर्थन देने आ रहे स्टूडेंट्स के आजाद ग्रुप को रोकने के लिए एक अन्य स्टूडेंट ग्रुुप पंजाब स्टूडेंट फेडरेशन ने हमला कर दिया। फेडरेशन के नुमाइंदों ने राडों, खाली बोतलों, तलवारों और पत्थरों के साथ आजाद ग्रुप के स्टूडेंट्स पर हमला किया।
इस दौरान एक छात्र प्रिंस निवासी कौली को किडनैप करके उसके साथ काफी बुरी तरह से मारपीट की गई। जो फिलहाल सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है। इसके समेत छह छात्र घायल हुए हैं। संबंधित आफिसर कालोनी चौकी इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने कहा कि घायल प्रिंस के बयान लेने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
आजाद ग्रुप के नेता बलप्रीत सिंह ने बताया कि ग्रुप की ओर से शुक्रवार को मोदी कालेज में उनकी प्रधान के तौर पर ताजपोशी थी और इसके बाद उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास स्थान मोती महल जाना था। जबकि पंजाब स्टूडेंट फेडरेशन के कई समर्थक उनको कांग्रेस को समर्थन देने से रोकते थे।
विज्ञापन
बावजूद इसके शुक्रवार दोपहर जब आजाद ग्रुप के स्टूडेंट नेता कांग्रेस को समर्थन देने के लिए मोती महल पहुंचे, तो वहां महल के गेट के बाहर फेडरेशन ग्रुप के कई समर्थकों ने वहां पहुंच कर उन पर हमला कर दिया। फेडरेशन के नुमाइंदों के पास खाली बोतलें, राडें, तलवारें और पत्थर थे।
इस हमले में आजाद ग्रुप के छह स्टूडेंट्स घायल हो गए। एक छात्र प्रिंस को फेडरेशन के नुमाइंदों ने किडनेप करके काफी मारा-पीटा, जो फिलहाल राजिंदरा में दाखिल है। जबकि दूसरी तरफ फेडरेशन के सीनियर नेता लखविंदर विर्क ने कहा कि ग्रुप में बड़ी गिनती में स्टूडेंट्स नुमाइंदें हैं, इसलिए जिन्होंने हमला किया है, उनके साथ संपर्क किया जाए।
परनीत ने हमले को अकाली प्रेरित बताया
पटियाला। विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री परनीत कौर ने कांग्रेस में शामिल होने जा रहे आजाद ग्रुप के छात्रों को रोकने के लिए किए हमले को अकाली प्रेरित बताया है। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए राज्य पुलिस को अकालियों के इशारे पर काम करना बंद करने को कहा है।
परनीत ने बताया कि शुक्रवार को यहां मोतीबाग महल के निकट हथियारबंद गुंडों ने तलवारों, रॉडों, खाली बोतलों, पत्थरों इत्यादि के साथ छात्रों पर हमला किया और उनमें से एक छात्र को अगवा करके बेरहमीपूर्वक पीटा, जो गंभीर रूप से जख्मी है और अस्पताल में दाखिल है। परनीत ने कहा कि हमले में कई अन्य छात्र भी जख्मी हुए हैं।
परनीत ने कहा कि उन्हें पता है कि कुछ पुलिस अधिकारियों को हलका इंचार्ज द्वारा कांग्रेस के प्रचार को बिगाड़ने के लिए चुना गया है। उन्होंने इस संबंध में डीजीपी सुरेश अरोड़ा व एसएसपी पटियाला गुरमीत चौहान से बात की है और दोनों से स्थानीय पुलिस को संभालने व उन्हें अकालियों के इशारे पर काम करने से रोकने को कहा है।
परनीत ने बताया कि एसपी सिटी अटवाल के मुताबिक पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और हमलावरों से संबंधित रॉडों, पत्थरों व बोतलों से भरा एक टैंपो कब्जे में लिया है, जिससे पता चलता है कि यह हमला पूर्वनियोजित था।