{"_id":"8df107656351bd3a0250fca2f421c392","slug":"boyfriend-to-kill-the-girlfriend-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी का कत्ल करने वाली प्रेमिका गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी का कत्ल करने वाली प्रेमिका गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे गांव कोटला रोड स्थित अपना होटल के कमरे में प्रेमी का कत्ल करने की आरोपी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी प्रेमिका ने शराब में जहरीला पाउडर मिलाकर हत्या करने की बात कबूल की है। साथ ही बताया दूसरी युवती से शादी करने पर उसने योजना बनाकर प्रेमी की हत्या की है।
बीती नौ जनवरी को अपना होटल के कमरा नंबर 102 में गुरप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव रानो जिला लुधियाना का शव मिला था। एसएसपी वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा जगपाल सिंह की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह की प्रेमिका भिंदर कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
चाचा का आरोप था भिंदर कौर उसके भतीजे गुरप्रीत पर शादी करने के लिए दबाव डालती रहती थी। दो महीने पहले गुरप्रीत की शादी दूसरी युवती से हो गई थी।
एसएसपी के मुताबिक डीएसपी हरबीर सिंह अटवाल, इंस्पेक्टर धर्मपाल की टीम ने आरोपी भिंदर कौर उर्फ भुपिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी भिंदर कौर ने माना कि उसके काफी समय से गुरप्रीत सिंह के साथ संबंध थे।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह ने उसे धोखे में रख कर करीब दो महीने शादी कर ली। इस पर उसने गुरप्रीत सिंह को आठ जनवरी को अपना होटल कोटला निहंग में बुलाया और रात को शराब में जहरीला पाउडर मिला कर पिला दिया।
मौत होने के बाद नौ जनवरी की सुबह वह होटल से भाग निकली। जहरीला पाउडर उसने अपने साथी रणधीर कुमार पुत्र अमर नाथ निवासी बडाली रोड कुराली से लिया था।