फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   body found a retired chief engineer

घूमने निकले रिटायर्ड चीफ इंजीनियर का शव मिला

Fri, 13 Nov 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल Updated Fri, 13 Nov 2015 02:54 PM IST
विज्ञापन
body found a retired chief engineer
बीबीएमबी से मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए हरियाणा कोटे के अधिकारी विनोद शर्मा का सतलुज दरिया से बरामद किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनोद शर्मा आठ नवंबर से बीबीएमबी के विश्रामगृह भाखड़ा सदन में अपनी पत्नी अलका और बेटे प्रशांत के साथ रह रहे थे। वीरवार सुबह वे अपने कमरे से सैर के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी।

कुछ देर बाद ही पुलिस को विनोद शर्मा की चप्पल, स्वेटर और एक नोट सतलुज सदन के पास सतलुज के तट पर मिले। इस पर उन्हें ढूंढने के लिए बीबीएमबी के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। टीम के प्रभारी बीरबल के नेतृत्व में रोहित चंदेल, हेमराज और भूपिंद्र सिंह ने विनोद शर्मा का शव ढूंढ लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को मिले नोट में आत्महत्या का कारण दिमागी परेशानी बताया गया है।

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलवीर सिंह ने कहा कि रिटायर होने के बाद विनोद शर्मा बैंक का हिसाब किताब करने के लिए नंगल आए थे। विनोद शर्मा 31 मार्च को ही बीबीएमबी से बतौर मुख्य अभियंता रिटायर होकर गुड़गांव स्थित अपने घर मकान नंबर 315, सेक्टर 56 में रहने चले गए थे।

बैंक के काम से आठ तारीख से नंगल में भाखड़ा सदन में रह रहे थे। मुख्य अभियंता बनने से पहले वह 1985 को एसडीओ फिर एक्सईएन, डायरेक्टर वाटर रेगुलेशन के बाद एसई बनकर सुंदर नगर, एसई हेडक्वार्टर और एसई बीडीसी जैसे पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed