फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bhakra canal Patiala, brother-brother drowned, rescued the woman, rescued by divers, Patiala

जीजा-साला की भाखड़ा नहर में डूबने से मौत

Sat, 27 Aug 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 27 Aug 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Bhakra canal Patiala, brother-brother drowned, rescued the woman, rescued by divers, Patiala
drowned - फोटो : डेमो फोटो
पटियाला-संगरूर पर भाखड़ा नहर में डूबने से शनिवार शाम दो लोगों की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में साला-जीजा लगते हैं जिनकी उम्र 35 साल के करीब बताई जा रही है। इस हादसे के कुछ समय बाद ही एक महिला ने भी भाखड़ा नहर में छलांग मारने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद गोताखोरों की टीम ने उसे पकड़ कर बचा लिया। 
विज्ञापन


मरने वाले साला-जीजा की पहचान जगतार सिंह निवासी गांव दुगां और कुलदीप सिंह निवासी गांव नंदगढ़ के तौर पर हुई है। पसियाना थाना पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जीजा कुलदीप सिंह ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाई। जीजा को बचाने के लिए साले जगतार सिंह ने पहले अपनी पगड़ी नहर में फेंकी।
विज्ञापन


इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह भी नहर में गिर गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की लाशें नहर से निकाल ली गई हैं। खबर लिखे जाने तक लाशों को पोस्टमार्टम के राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया था। पुलिस को मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों जीजा-साला बस से आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह हादसा हुआ ही था कि कुछ देर बाद एक महिला ने पसियाना पुल से ही भाखड़ा नहर में छलांग लगाने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचा लिया। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल परिवार के लोग उसे तंग करते हैं। शिव शंकर गोताखोर क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि वह नहर के पास मौजूद था, इसी बीच एक महिला भागती हुई नहर की तरफ आई, जिसे मौके पर मौजूद गोताखोरों की टीम ने पकड़ लिया।


सन्नौरी अड्डा की रहने वाली इस महिला के पास से पुलिस को एक नोट मिला है, जिसमें उसने थाना कोतवाली पुलिस के नाम एक दरख्वास्त लिखी हुई है कि ससुराल परिवार उससे पैसों की मांग करता है और तंग परेशान करता है। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले में जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed