{"_id":"579dc1c44f1c1bdb762b88c6","slug":"accident-the-young-man-killed-another-injured-the-company-orbit-bus-overloaded-tihapar-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, दूसरा घायल
Updated Sun, 31 Jul 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : डेमो फोटो
अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक हादसा ऑर्बिट एविएशन कंपनी की बस के साथ हुआ। हादसे के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ने प्रदर्शन भी किया।
नंगल चौक में ऑर्बिट कंपनी की बस ने नंगल चौक रेलवे क्रासिंग से पहले बाइक सवार गांव कोटला टप्परियां निवासी गुरजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। गुरजीत ने छलांग लगाकर अपने आप को बचाया। इससे वह मामूली रूप घायल हो गया। मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता भाग सिंह मदान, नवीन दर्दी, रणजीत सिंह, ओंकार सिंह, पुलकित ने क्षतिग्रस्त बाइक सड़क के बीच रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ सिटी पवन कुमार प्रदर्शनकारियों को समझा कर थाने ले गए। वहां आप नेताओं की हाजिरी में बस कंपनी ने बीस हजार रुपये युवक गुरजीत सिंह को देने का भरोसा दिया।
इससे कुछ मिनट बाद ही रोपड़-नंगल रोड पर थाना सदर के पास रेत के भरे ओवरलोड टिप्पर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे का शिकार हुआ बाइक सवार हरविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र चरण सिंह वासी गांव घनोली काफी देर तक टिप्पर के नीचे फंसा रहा। मौके पर पहुंचे थाना सदर के एसएचओ सन्नी खन्ना ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। मृतक हरविंदर सिंह थर्मल प्लांट में काम करता था और पार्ट टाइम स्कूटर रिपेयर करता था। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी बारहवीं व दूसरी ग्यारहवीं क्लास में है। बेटा नवीं क्लास में पढ़ता है।