{"_id":"5bb78edc867a5507664feb78","slug":"71538756316-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से लूट-खसूट व स्नैचिंग की वारदातें करने वाले दो अपराधी चढ़े पलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं से लूट-खसूट व स्नैचिंग की वारदातें करने वाले दो अपराधी चढ़े पलिस के हत्थे
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से स्नैचिंग करने में दो गिरफ्तार
दोनों शातिरों पर पहले से नशा तस्करी व स्नैचिंग के 11 मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। सिटी पुलिस ने लूट व स्नैचिंग की वारदात करने वाले दो शातिर अपराधियों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों सोने की दो चेन व एक स्कूटी बरामद कर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
डीएसपी राजपुरा कृष्ण कुमार पांथे ने बताया कि इलाके में बढ़ रही लूट व स्नैचिंग की वारदातों के मद्देनजर कस्तूरबा पुलिस चौकी प्रभारी मनजीत सिंह ने शहीद प्रभाकर चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान वहां से स्क्ूटी पर सवार होकर निकल रहे दो लोगों को शक के आधार पर रोककर उनकी तलाशी ली। उनके पास से सोने की दो चेन बरामद हुई। डीएसपी पांथे ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों लुटेरे हैं। एक की पहचान हरिंद्रपाल सिंह उर्फ सोनू निवासी तफजलपुरा अर्बन इस्टेट पटियाला और उसके साथी पहचान प्रिंसपाल सिंह उर्फ कालू निवासी गांव पिलखनी हाल आबाद धमौली के तौर पर हुई।
डीएसपी ने बताया हरिंद्रपाल सिंह पर पहले सेी नशा तस्करी, पोस्को एक्ट व स्नैचिंग के दस मामले पटियाला के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। वह दस साल की सजा काट रहा था और 42 दिनों के लिए जमानत पर बाहर आया है। दूसरे आरोपी प्रिंसपाल सिंह पर राजपुरा के सिटी थाना में मुकदमा दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से रिमांड के दौरान कई अहम सुराग मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। दोनों आरोपियों लूट व स्नैचिंग की कई वारदातों का पर्दाफाश होगा। इस अवसर पर सिटी थाना प्रभारी गुरचरण सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे