फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   लापता मजदूर का कत्ल

लापता मजदूर का कत्ल

Sat, 05 May 2018 09:40 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
लापता मजदूर का कत्ल
लापता मजदूर का कत्ल, लाश खेतों में से मिली
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पुलिस चौकी रोहड़ जगीर अधीन पड़ते गांव बीबीपुर के नजदीक खेतों से एक प्रवासी मजदूर की लाश बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक मजदूर का कत्ल किया गया है। यह मजदूर पिछले दो दिन से लापता था और गांव बीबीपुर के ही पूर्व सरपंच के पास काम करता था।

डीएसपी देहाती गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव बीबीपुर के पूर्व सरपंच साहिब सिंह का नौकर अजय कुमार (25) पिछले दो दिनों से लापता था। उसकी काफी तलाश भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा था। इसी दौरान शाम को गांव बीबीपुर के नजदीक बरसीम के खेतों में से लाश मिली। साहिब सिंह ने लाश अजय कुमार की बताई। इसके बाद थाना जुल्कां पुलिस को सूचना दी गई। जांच करने के बाद पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर डंडों के साथ कई बार किए गए थे। मौके से पुलिस को लाश के पास दो डंडे भी मिले, एक डंडा खून से सना था। कातिलों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने मृतक के रहने वाली जगह और उसके सामान की बारीकी के साथ जांच की। बाद में पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल भेज दिया और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed