फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   आरख़र थाना सिटी पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर ही लिया।

आरख़र थाना सिटी पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर ही लिया।

Sat, 24 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आरख़र थाना सिटी पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर ही लिया।
आखिर ट्रेवल एजेंट के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

राजपुरा। थाना सिटी पुलिस ने आखिर कैलिबर मार्केट में विदेश भेजने के नाम पर खोले आफिस के मालिक व ट्रेवल एजेंट सहित 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस के पास बलजिंदर सिंह निवासी गुरु नानक नगर नलास रोड राजपुरा ने बयान दर्ज कराए कि ट्रेवल एजेंट गुरप्रीत सिंह निवासी फूल जिला बठिंडा, रवि खैरा निवासी ढानी रनोली राजस्थान, पुनिश शर्मा निवासी किराएदार मुक्तसर, मिठडु कुमार निवासी बठिंडा ने उससे 27 हजार रुपये दुबई का वीजा लगवाने को लिए, लेकिन बाद में न तो विदेश भेजा व न ही रुपये वापस किए। थाना सिटी पुलिस ने कुल 4 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि थाना सिटी पुलिस ने बीते दिन कुछ युवकों के साथ हुई धोखाधड़ी के संबंध में छापेमारी की दफ्तर का एजेंट फरार हो गया और उसके कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए सिटी थाने में ले जाया गया। लेकिन जब पुलिस ने कर्मचारियों ने कर्मचारियों को आपसी समझौते का समय देते हुए छोड़ दिया। अब पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति के लिए धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed