फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पातड़ां में बच्चे ने किया सुसाइड

पातड़ां में बच्चे ने किया सुसाइड

Sat, 16 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पातड़ां में बच्चे ने किया सुसाइड
12 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

पातड़ां के गांव सधारणपुर में हुई घटना पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया
डाक्टरों का बोर्ड बनाकर कराया पोस्टमार्टम कराया
बच्चे के पिता ने अपने साले समेत तीन लोगों पर हत्या का शक जताया
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पातड़ां के गांव सधारणपुर में 12 साल के एक लड़के ने घर में चुन्नी से खुद को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है। उधर बच्चे के पिता ने भी इसे कत्ल करार दिया है और अपने साले समेत तीन लोगों पर शक जताया है। पुलिस ने उक्त तीनों लोगों को राउंडअप करके पूछताछ शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मामले में जांच चल रही थी।

मामले के जांच अधिकारी बादशाहपुर पुलिस चौकी के एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को बादशाहपुर अस्पताल के डाक्टरों से सूचना मिली कि गांव सधारणपुर के रहने वाला कुलदीप सिंह नाम का व्यक्ति अपने 12 साल के लड़के गुरबख्श सिंह उर्फ अनमोल को लाया है। डाक्टरों ने बताया कि बच्चे के गले पर निशान हैं और उसकी मौत हो चुकी है। जब पुलिस अस्पताल पहुंची, तो कुलदीप अपने मृतक लड़के को ले जा चुका था। मामला संदिग्ध लग रहा था, जिस कारण पुलिस गांव सधारणपुर पहुंची। वहां पता लगा कि अनमोल ने घर में छत पर लगी लोहे की पाइप से चुन्नी की मदद से लटक कर सुसाइड किया है। अनमोल की बहनों ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थीं और वह अंदर था। जब कुछ देर बाद वह घर अंदर गईं, तो अनमोल फंदे से लटक रहा था। अनमोल के पिता कुलदीप सिंह ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके ससुर ने प्रापर्टी में से कुछ हिस्सा उसकी पत्नी को दिया है। जिस कारण उसका साला राजकुमार उनसे रंजिश खाए बैठा है। पिता कुलदीप ने साले राजकुमार समेत तीन लोगों पर हत्या का शक जताया है। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों को राउंडअप करके मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही आज पुलिस ने समाना अस्पताल में बच्चे के शव का डाक्टरों का बोर्ड बना कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed