फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से बिक रही नकली एलईडी बरामद

ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से बिक रही नकली एलईडी बरामद

Wed, 02 May 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से बिक रही नकली एलईडी बरामद
ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बिक रही नकली एलईडी बरामद
विज्ञापन

राजपुरा।
ब्रांडेड कंपनियों के नाम से इलाके में बिक रही नकली एलईडी की भारी खेप पुलिस के सहयोग से लॉयड कंपनी के पदाधिकारी की मुस्तैदी से बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक छापामारी चल रही है। उसके बाद ही सारी स्थिति का पता चल पाएगा।

मंगलवार देर शाम लॉयड कंपनी के डिप्टी मैनेजर गुरविन्द्र सिंह जालंधर को सूचना मिली कि उनकी कंपनी के नाम पर नकली एलईडी बेची जा रही है। उन्होंने पुलिस की मदद से कई कई स्थानों पर बिक रही नकली एलईडी बरामद की। गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी के उच्च अधिकारियों को काफी समय से राजपुरा के इलाके में बिक रही नकली एलईडी की शिकायत मिल रही थी। सिटी थाना प्रभारी गुरचरण सिंह का कहना है कि लॉयड कंपनी के अधिकारी गुरविन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस टीम ने पुराना राजपुरा के खेड़ा व अन्य जगहों पर छापामारी की है। उन्होंने 12 एलईडी मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि एएसआई नरपिंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कितनी नकली एलईडी बरामद हुई है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed