फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुलिस मुलाजिम के शराब पीकर लोगों को गालियां निकालने का वीडियो वायरल

पुलिस मुलाजिम के शराब पीकर लोगों को गालियां निकालने का वीडियो वायरल

Wed, 19 Jul 2017 10:14 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिम के शराब पीकर लोगों को गालियां निकालने का वीडियो वायरल
नशे में पुलिस मुलाजिम की गालियों का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मामले में जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सदर थाने के एक पुलिस मुलाजिम के शराब पीकर लोगों को गालियां निकालने और उनसे लड़ने का बुधवार को यहां एक वीडियो वायरल हुआ। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। संबंधित थाना इंचार्ज जसविंदर सिंह टिवाना ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
टिवाना ने बताया कि यह पुलिस मुलाजिम राज सिंह पुलिस गाड़ी में ड्राइवर लगा है। मंगलवार को वह सरकारी गाड़ी लेकर किसी काम से रेलवे स्टेशन गया था। वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया है कि राज सिंह ने शराब पी रखी है। उसके सिर पर पगड़ी नहीं है और वहां वह कुछ नौजवानों के साथ गाली गलौच और लड़ाई झगड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है। टिवाना ने बताया कि राज सिंह के मुताबिक गर्मी के कारण उसने पगड़ी उतार रखी थी। उसने शराब नहीं पी थी। वह तो उन नौजवानों को पीछे हटने को कह रहा था। लड़ाई वाली कोई बात नहीं है। पुलिस चाहे जो भी कहे, लेकिन इस वीडियो से एक बार फिर से वर्दी पर अंगुली उठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed