{"_id":"5af4849b4f1c1b9d098b93d5","slug":"161525974171-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफतार, पिता-पुत्री का रिशता हुआ तार-तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफतार, पिता-पुत्री का रिशता हुआ तार-तार
Updated Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से दुराचार, आरोपी पिता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
खेड़ी गंडिया पुलिस ने अपनी बेटी से दुराचार करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना खेड़ी गंडिया पुलिस प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि नजदीक के एक गांव की नाबालिग लड़की ने बयान दर्ज कराए हैं कि उसका पिता बहादर सिंह जो शराब के नशे में अश्लील हरकतें करता रहता था। बीते 30 अप्रैल 2018 को दुराचार की कोशिश की लेकिन किसी के आ जाने पर वह चुप हो गई। इसके बाद एक मई को देर रात को जब वह अकेली थी तो उसके साथ उसने दुराचार किया और चुप रहने की बात कही। लेकिन जब 7 मई को दोबारा उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की तो उसने इसका विरोध किया और शोर मचाकर खेड़ी गंडिया पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि पीड़ित लड़की का पिता बहादर सिंह जो शराब पीने का आदी है और मजदूरी करता है। उनके घर में पीड़िता के अलावा एक छोटी लड़की और भाई भी साथ रहता है। जबकि आरोपी की पत्नी उसके दुर्व्यवहार से तीन साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। आरोपी पीड़िता का का सगा पिता है। पीड़िता के बयान पर आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।