फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   दलित महिला का मामला

दलित महिला का मामला

Sat, 23 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
दलित महिला का मामला
दलित महिला ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु मांगी
विज्ञापन

पुलिस पर उसकी इज्जत से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पटियाला के गांव त्रैं की एक दलित महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपनी इच्छा से मरने की अनुमति मांगी है। महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का एक व्यक्ति उसके साथ दुराचार करने की कई बार कोशिशें कर चुका है, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि पुलिस की ओर से उस पर आरोपी से समझौता करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उधर संबंधित थाना पसियाना के इंचार्ज हरविंदर सिंह चीमा ने कहा कि महिला के आरोप झूठे हैं। उसने पहले कोई शिकायत नहीं की, बल्कि आज ही थाने आई थी।
दलित महिला व उसके पति ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति लगातार तीन बार उसके साथ जबरन जिस्मानी संबंध बनाने की कोशिशें कर चुका है। एक बार तो गांव के गणमान्य लोगों की हाजिरी में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया था, लेकिन बाद में आरोपी फिर से उस पर बुरी नजर रखने लग गया। 18 दिसंबर 2017 को आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया और इज्जत से खिलवाड़ करने की कोशिश की। इसकी उसने पुलिस चौकी डकाला में सूचना दी। संबंधित थाना पसियाना में भी शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने आरोपी खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस की ओर से उन पर आरोपी के साथ समझौता करने के लिए दवाब डाला जा रहा है। पुलिस पर मामले में राजनीतिक दबाव भी है। महिला ने कहा कि इस मामले में डीजीपी पंजाब और सीएम को भी शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन

उधर, थाना पसियाना इंचार्ज हरविंदर सिंह चीमा ने कहा कि आज ही उक्त महिला अपने पति साथ थाने आई थी। आरोपी पार्टी भी आई थी। दोनों पार्टियों ने समझौता करने के लिए वीरवार तक का समय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed