{"_id":"5d051c558ebc3e78f36223de","slug":"15606160091513-patiala-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के 13 महीने बाद ही लड़की को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लव मैरिज के 13 महीने बाद ही लड़की को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाला
पटियाला। अपने परिवार की सहमति के बिना करीब 13 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली 23 साल की लड़की को समाना में उसके ससुरालियों की ओर से मारपीट करके घर से निकालने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद विवाहिता की खराब हालत देखकर उसके जेठ-जेठानी ने उसे पास रहते उसके मामा जसविंदर सिंह के घर छोड़ दिया। जहां से लड़की को उसके पिता ने ले जाकर इलाज के लिए समाना के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल समाना में उपचाराधीन रमनदीप कौर ने बताया कि 13 महीने पहले पढ़ाई के दौरान घर वालों के विरोध के बावजूद उसने सुरिंदर सिंह निवासी मछीहटा समाना के साथ शादी कर ली थी। इस शादी से उसका एक ढाई महीने का लड़का भी है। लड़की का आरोप है कि उसका पति नशे की लत का शिकार है। शादी के दो महीने बाद से ही उसके साथ पति और सास की ओर से कोई न कोई मांग को लेकर मारपीट की जा रही थी। उसे ससुरालियों की ओर से घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था। लड़की के पिता सतपाल ने पुलिस प्रशासन से उसकी बेटी को इंसाफ देने की मांग की है। इस संबंध में सिटी समाना थाना इंचार्ज साहिब सिंह ने कहा कि पीड़ित लड़की रमनदीप कौर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।