फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पातडां के गांव अरनेटू के गुरूद्वारा साहिब में ग्रंथी को निकाले जाने पर दो गुट हुए आमने-सामने-

पातडां के गांव अरनेटू के गुरूद्वारा साहिब में ग्रंथी को निकाले जाने पर दो गुट हुए आमने-सामने-

Fri, 31 May 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
पातडां के गांव अरनेटू के गुरूद्वारा साहिब में ग्रंथी को निकाले जाने पर दो गुट हुए आमने-सामने-
ग्रंथी को निकालने पर दो गुट हुए आमने-सामने
विज्ञापन

मामले के हल को बुलाई पंचायत में एक धड़े ने हवा में चलाई गोलियां
पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पातड़ां सबडिवीजन के गांव अरनेटू के गुरुद्वारा साहिब में वर्षों से सेवा कर रहे ग्रंथी को निकाले जाने के मुद्दे पर आमने-सामने आए गांव की बाजीगर बिरादरी और जमींदारों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार सुबह मामले के हल को गुरुद्वारा साहिब में बुलाई पंचायत के दौरान जमींदारों ने हवा में गोलियां चलाईं। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत किया। खबर लिखे जाने तक थाना घग्गा पुलिस ने गांव के जमींदार बलिहार सिंह, कुलबीर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज कर लिया था।

जांच अधिकारी थाना घग्गा के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव अरनेटू के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी जसवंत सिंह करीब 25 वर्षों से हेडग्रंथी की सेवा निभा रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी वोट बना ली तो गांव के कुछ लोग इस बात का विरोध कर रहे थे। ग्रंथी जसवंत सिंह को कुछ दिन पहले ही गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा साहिब से निकाला था। जिसका गांव के बाजीगर भाईचारे के लोग विरोध कर रहे थे। बाजीगर भाईचारे के लोगों का आरोप है कि गांव के जमींदारों ने ग्रंथी को जलील करके निकाला है, जो सिखी वसूलों के बिल्कुल विपरीत है। इस मामले को लेकर बाजीगर व जमींदार आमने-सामने आ गए हैं। इसके हल को शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में पंचायत बुलाई गई थी। इस दौरान दोनों गुटों में आपस में तू-तू मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि जमींदारों ने हवा में गोलियां चला दीं। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत किया। इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव के बाजीगर भाईचारे के आगु मान चंद के बयान पर गांव के जिमींदार बलिहार सिंह, कुलवीर सिंह व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed