फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   गांव बठली के तीन पंचों को पद से हटाकर सस्पेंड कर दिया

गांव बठली के तीन पंचों को पद से हटाकर सस्पेंड कर दिया

Thu, 07 Dec 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
गांव बठली के तीन पंचों को पद से हटाकर सस्पेंड कर दिया
गांव बठली के तीन पंचों को सस्पेंड किया
विज्ञापन

राजपुरा।
राजपुरा के नजदीकी गांव बठली के सरपंच हरमिन्द्र सिंह की तरफ से की गई शिकायत में तीन पंचों को विकास कार्यो में जान-बुझ कर सहयोग न देने के आरोप में डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंजाब विभाग द्वारा पद से हटाकर सस्पेंड कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पचांयत बठली के सरपंच हरमिन्द्र सिंह ने पंच सतपाल सिंह, प्रीतम कौर व हरविन्द्र कौर की जिला विकास व पंचायत अफसर पटियाला के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त पंच गांव के विकास में किसी प्रकार का सहयोग नहीं दे रहे और हो रहे कार्यो में बेवजह दखल अंदाजी करते हैं जिसके चलते विभाग ने तीनों पंचों से स्पष्टीकरण मांगां था। जिसमें पंचों ने अपने दिए जवाब में बताया कि गांव की पंचायत बनते ही सरपंच के परिवारिक सदस्यों ने कब्जा किया हुआ है और उन्होंने मीटिंग में ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर से गांव में प्रबंधक लगाने की मांग की हुई थी अगर विभाग की तरफ से कोई प्रबंधक लग जाता तो वह सहयोग करने के लिए तैयार थे। जिसपर जिला विकास पंचायत अफसर पटियाला की ओर से पाया कि पंचों द्वारा गांव के सरपंच की किसी भी प्रकार से होने वाले विकास कार्यो में मदद नहीं की जा रही। इस दौरान विभाग की भेजी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायती विभाग की तरफ से पघंजाब पंचायती राज एकट-1994 की धारा 4 के आधीन अधिकारों को संज्ञान में लाते हुए पंच सतपाल सिंह, हरविंद्र कौर, व प्रीतम कौर को पंच के पदभवर से मुक्त करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed