फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पति ने की आत्म हत्या, पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज

पति ने की आत्म हत्या, पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज

Sat, 18 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
पति ने की आत्म हत्या, पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज
पति ने की आत्महत्या, पत्नी पर उकसाने का केस
विज्ञापन

- पुलिस ने मामले में तीन को बनाया आरोपी
पति ने की आत्म हत्या, पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज
राजपुरा।
शंभू पुलिस ने पत्नी व सास से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के भाई की शिकायत पर मृतक मंगल सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर निवासी गांव आलमपुर, सास भजन कौर निवासी गांव फतेहपुर बेड़ा डेराबस्सी व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मंगल सिंह की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अपनी मौत के लिए पत्नी मनप्रीत कौर, सास भजन कौर के अलावा कथित प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

शिकायतकर्ता मृतक मंगल सिंह के भाई सरदूल सिंह निवासी गांव अलीमाजरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 36 वर्षीय मंगल सिंह की शादी करीब दस साल पूर्व गांव फतेहपुर बेड़ा निवासी मनप्रीत कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बन गए। बीते दिनों उसकी पत्नी मनप्रीत कौर सुबह बिना बताए घर से चली गई। मंगल सिंह ने उसकी इधर-उधर तलाश की। बाद जानकारी मिली कि मनप्रीत कौर अपने मायके गांव फतेहपुर बेड़ा में पहुंच गई है। इस बात को लेकर मंगल सिंह काफी दुखी था। सुबह बच्चे स्कूल चले गए थे तो मंगल सिंह ने रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed