फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सात मेंबरी अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह हथियारों समेत गिरफ्तार

सात मेंबरी अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह हथियारों समेत गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
सात मेंबरी अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह हथियारों समेत गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय लुटेरा गैंग के सात सदस्य काबू
विज्ञापन

पटियाला।
सीआईए स्टाफ ने राज्य के आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट इंटेलीजेंस विंग के साथ मिलकर अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के सात सदस्यों को काबू किया है। गिरोह के दो मेंबर 12-12 मामलों में भगौड़े थे। िगिरोह सदस्यों की ओर से कुछ समय पहले की गईं 9 वारदातों का भी खुलासा हुआ है।
डीआईजी पटियाला रेंज सुखचैन सिंह गिल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को लूट, कत्ल व इरादा कत्ल करने वाले गिरोह के सात मेंबरों को पटियाला-चीका रोड पर सुनियारहेड़ी बीड़ से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से पांच पिस्टल समेत 18 कारतूस, लुधियाना से लूटी हुई स्विफ्ट कार, तीन लाख रुपये बरामद किए। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में मनवीर सिंह निवासी भठे थाना बुलेवाल जिला होशियारपुर, मनदीप सिंह उर्फ मन्ना निवासी उपल जंगीर थाना नूरमहल जिला जालंधर देहाती, यादविंदर सिंह यादू निवासी घढ़ानी खुर्द थाना पायल जिला लुधियाना, जोगराज सिंह उर्फ जोगा निवासी फोलडीवाल थाना सदर जालंधर, संजीव कुमार उर्फ मिंटा गुजर निवासी रविदास नगर मोहल्ला नजदीक डीएवी कालेज होशियारपुर, अमनजीत सिंह उर्फ बीरू निवासी गांव भठे थाना बुलोवाल जिला होशियारपुर, मुकल देव निवासी बूटा मंडी नकोदर रोड जालंधर शामिल हैं। गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों के खिलाफ कई धाराओं में थाना सदर पटियाला में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि मनवीर सिंह पर 17 केस चल रहे थे और वह 12 में भगोड़ा घोषित है। अमनजीत सिंह पर 16 मुकदमे है और वह 12 में भगोड़ा है। संजीव कुमार पर 11 मुकदमे हैं और वह चार में भगोड़ा है। जोगराज सिंह पर सात मुकदमे हैं और वह एक में वह भगोड़ा है। मनदीप सिंह पर 8 केस दर्ज हैं और तीन में वह भगोड़ा है। गैंग का सबसे नया मेंबर मुकल देव कान्वेंट स्कूल में पढ़ा है और लेदर डिजाइनिंग में डिप्लोमा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग की ओर से की गईं वारदातें
डीआईजी ने बताया कि गिरोह ने मार्च 2017 में गांव कोहजा थाना भोगपुर में एक महिला का उसके घर अंदर दाखिल होकर कत्ल कर दिया था। इस गिरोह ने वारदातों को अंजाम देने के लिए पिस्टल प्वाइंट पर विभिन्न जिलों व अन्य स्टेटों में पांच गाड़ियां लूटी हैं, जिनमें से एक इनोवा, दो स्विफ्ट, एक स्कोडा और एक आल्टो कार शामिल हैं। गिरोह ने थाना मालपुर के एरिया में से एक वेस्टर्न यूनियन वाले के पास से पिस्टल के बल पर छह लाख 15 हजार रुपये की लूट की है। गिरोह के खिलाफ दर्जनों से ज्यादा केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। डीआईजी ने बताया कि इस गिरोह के संपर्क यूपी के अपराधियों से भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed