फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   नहर में छलांग मारी

नहर में छलांग मारी

Sat, 01 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नहर में छलांग मारी
ससुराल से परेशान नवविवाहिता ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन

राहगीरों ने बचाया, अस्पताल में दाखिल कराया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। ससुराल वालों से परेशान होकर शनिवार को नाभा में एक नवविवाहिता ने रोहटी नहर में छलांग लगा दी। पास से निकल रहे राहगीरों ने जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकालकर नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पीड़िता की पहचान धुरी निवासी राजदीप कौर के तौर पर हुई है जो नाभा के नजदीक भादसों में ब्याही गई है। पीड़ित राजदीप कौर के मुताबिक वह एक गरीब परिवार से है और सर्वशिक्षा अभियान में ठेके पर काम करती है। उसके पति की सरकारी नौकरी लगी है। राजदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी करीब छह महीने पहले ही हुई है। शादी के बाद से उसे ससुराल परिवार की ओर से दहेज की मांग को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा है। इससे वह काफी मानसिक तनाव में थी। इसी परेशानी की हालत में उसने नहर में छलांग लगा दी। पीड़िता के पिता बलजीत सिंह और मां कर्मजीत कौर ने बताया कि शादी के बाद से उनकी लड़की को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। फिलहाल नवविवाहिता की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed