{"_id":"572c67df4f1c1b85205cce81","slug":"court-case-pending-student-fury-performance-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालतों में पेंडिंग केसों पर विद्यार्थियों ने जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालतों में पेंडिंग केसों पर विद्यार्थियों ने जताया रोष
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Fri, 06 May 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा ज्योति स्वरूप साहिब नजदीक प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालतों में चल रहे मामलों में देरी से नाराज बाबा बंदा बहादुर कॉलेज और श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रोड पर काली झंडियां लेकर रोष मार्च निकाला। इस मौके पर विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि न्यायिक प्रणाली में तेजी लाई जाए। शहर निवासियों ने भी बड़ी संख्या में इस रोष प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंजाब कल्चर एंड हेरिटेज कंजर्वेशन इनीशिएटिव पंजाब अमृतसर के प्रधान गुरसिमरत सिंह रंधावा ने बताया कि भारत के चीफ जस्टिस के अनुसार अदालतों में तीन करोड़ 80 लाख केस लटक रहे हैं। अदालतों में जजों की कमी भी इसका मुख्य कारण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। अगर लोगों को समय पर इंसाफ नहीं मिलेगा तो देश के लोगों का भारतीय न्याय प्रणाली से विश्वास उठ जाएगा।
उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस ने इस मामले को गंभीरता के साथ लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री और कानून मंत्री को इन मामलों की कोई चिंता ही नहीं। उन्होंने कहा कि नौ मई को ब्लैक फ्लैग प्रोटेस्ट सप्ताह मनाया जाएगा। उन्होंने सामाजिक जत्थेबंदियों, बार एसोसिएशनों और अन्य यूनियनों को इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक मंच पर एकत्रित होने का न्योता दिया है।