{"_id":"616efb10dc9c074c43007a85","slug":"corporation-serious-on-shifting-dairy-patiala-news-pkl4305308181","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी शिफ्टिंग पर निगम गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी शिफ्टिंग पर निगम गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। डेयरी शिफ्टिंग पर नगर निगम गंभीर है। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को कहा कि पांच लाख की आबादी के अधिकार महज 84 डेयरी संचालकों के लिए आहत नहीं होने दिए जाएंगे।
करीब 20 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइनों और नालों की सफाई पर पब्लिक फंड से 15 करोड़ रुपये सुपर सक्कर मशीन पर खर्च किए जा रहे हैं, जो शहर के अन्य विकास कार्यों पर व्यय हो सकते थे। डेयरी प्रोजेक्ट में सभी आधारभूत सुविधाएं दिए जाने पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और 10.36 करोड़ के काम अभी और किए जाने शेष हैं।
मेयर ने बताया कि डेयरी संचालक दो बार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में शिफ्टिंग के खिलाफ याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार हाईकोर्ट ने नगर निगम की ओर से डेयरी प्रोजेक्ट को लेकर किए काम पर संतुष्टि जाहिर की है। अब तीसरी बार फिर से डेयरी संचालकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी। शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डेयरियों को हर हाल में शिफ्ट किया जाएगा, जिसके लिए निगम हरेक चुनौती का सामना करने को तैयार है। गौरतलब है कि गांव अबलोवाल में 21.26 एकड़ जमीन पर प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
15 करोड़ से साफ हुईं 20 किमी लंबी सीवरेज लाइनें
पब्लिक फंड से 20 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइनों को सुपर सक्कर मशीन से साफ करवाने पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। निगम रिकार्ड के अनुसार रोजाना निगम के पास सीवरेज लाइनें बंद होने की काफी शिकायतें आ रही थी। डेयरी शिफ्टिंग के लिए 30 सितंबर 2021 तक का समय डेयरी संचालकों को दिया गया, जबकि डेयरी प्रोजेक्ट में प्लॉट हासिल करने के लिए आवेदन की तारीख 31 मार्च 2021 तय की गई थी। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास डेयरी शिफ्टिंग संबंधी पूरी जानकारी पहुंच चुकी है।