{"_id":"5757ea764f1c1b1b759c5ae6","slug":"convocation-students-degrees-technical-education-minister-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र मेहनत से अपने हुनर को तराशें : मित्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र मेहनत से अपने हुनर को तराशें : मित्तल
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 08 Jun 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में विद्यार्थियों को डिग्री बांटते शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरागागा के बाबा हीरा सिंह भट्ठल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की पहली कन्वोकेशन के मौके पर कालेज के ढाई सौ छात्रों को डिग्रियां बांटने पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने छात्रों को सख्त मेहनत से अपने हुनर को तराशने का आह्वान दिया। उन्होंने कहा कि डिग्री हासिल करना छात्रों के जीवन का एक यादगारी पल है और इस डिग्री के आधार पर नौकरियां हासिल करने वाले छात्र समाज की सेवा के प्रति भी समर्पित होने को पहल दें।
इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते मित्तल ने कहा कि पंजाब में अकाली भाजपा सरकार द्वारा मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और पंजाब में तीसरी बार अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार ऐतिहासिक जीत हासिल करके अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गांवों तथा शहरों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ उच्च शिक्षा का प्रसार, सेहत सेवाएं, सड़कें, पेयजल आदि यकीनी बनाया जा रहा है। कालेज के प्रिंसिपल डा. मनोज बाली ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद तकनीकी शिक्षा विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डा. मोहनबीर सिंह ने अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद गुप्ता, एडवोकेट वरिंदर गोयल, रामपाल सिंह बैहणीवाल, सतपाल सिंगला, दीवान गोयल, शंकर बांसल, सौरभ गोयल, एसडीएम नवरीत कौर सेखो मौजूद थे।