{"_id":"576eafab4f1c1b625fb48163","slug":"contaminated-drinking-water-supplies-rural-protest-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पेयजल सप्लाई के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पेयजल सप्लाई के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
Updated Sat, 25 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में पानी की टंकी के पास रोष प्रर्दशन करते फतेहगढ़ न्यूआं गांववासी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजदीकी गांव फतेहगढ़ न्यूआं के निवासियों ने दूषित पेयजल सप्लाई के विरोध में सप्लाई और सेनीटेशन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की तरफ से गांव में सप्लाई किया जा रहा पानी पीने लायक नहीं है। फतेहगढ़ न्यूआं के पूर्व पंचायत सदस्य रणधीर सिंह ने कहा कि गांव में सप्लाई हो रहे पानी की पाइपें खेतों में लीक हैं और इस बारे में महकमे को भी बार-बार कहा गया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
सरकारी पानी की टंकी का पानी कपड़े धोने या नहाने के योग्य भी नहीं है। इस मामले में एसडीओ एमपी सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पानी की कोई लीकेज नहीं है और टंकी की सफाई भी करवा दी गई है लेकिन दूषित पानी बारे पूछे जाने पर वह कोई जवाब नहीं दे सके। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों में करतार सिंह पूर्व पंच, दर्शन सिंह नंबरदार, दयाल सिंह नंबरदार, गुरचरन सिंह, करम सिंह गर्चा, नेत्र सिंह ठेकेदार, शेर सिंह पूर्व पंच, हरबंस सिंह, चरन सिंह, कुलवंत सिंह पूर्व सरपंच, मुखत्यार सिंह फौजी, बग्गा सिंह रणजोध सिंह, परमिंदर सिंह और गुरजीत सिंह शामिल थे।