फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress workers, SAD MLA Virsa Singh Vltoha, Delhi-Ludhiana highway performance, Sangrur

कांग्रेसियों का अकाली विधायक वल्टोहा के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 16 Sep 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 16 Sep 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Congress workers, SAD MLA Virsa Singh Vltoha, Delhi-Ludhiana highway performance, Sangrur
संगरूर में अकाली मंत्री विरसा सिंह वल्टोहा का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में हुए हंगामे के दौरान अकाली मंत्री विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा कांग्रेसी विधायक त्रिलोचन सिंह सूंड को कथित तौर पर जातिसूचक शब्द बोलने पर भड़के कांग्रेसियों ने दलित महिला नेता और पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर वल्टोहा का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर पूनम कांगड़ा ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार पूरी तरह से दलित विरोधी है जिनकी सोच हमेशा दलितों प्रति नफरत वाली रही है। अकाली मंत्री वल्टोहा ने सरेआम विधानसभा में कथित जाति सूचक शब्द बोलकर दलितों का अपमान किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेसी विधायक दलितों मुद्दों को लेकर सरकार से बहस करना चाहते थे किंतु ऐन मौके पर अकाली नेता वल्टोहा ने यह हरकत कर दी। उन्होंने मांग की कि वल्टोहा के खिलाफ एसईएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए। इस मौके पर विनोद कौहरियां, लखमीर सिंह सेखों, अंजू रंगा, मनदीप कौर, पवित्र कौर, सरबजीत कौर सिद्धू, शकुंतला देवी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed