फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress, Sangrur constituency, candidate, rebellion, manipulation emerged, Sangrur

कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा से पहले ही बगावत शुरू

Sun, 11 Dec 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 11 Dec 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
Congress, Sangrur constituency, candidate, rebellion, manipulation emerged, Sangrur
congress - फोटो : demo pic
पिछले विधानसभा में संगरूर सीट हारने के बावजूद इस बार के चुनाव में भी जिला कांग्रेस एकजुट होती दिखाई नहीं दे रही जो कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। हालांकि अभी पार्टी ने यहां से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की, लेकिन बगावत की चिंगारी सुलगने लगी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुछ दिन से हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व सांसद विजयइंद्र सिंगला के नाम की चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक सिंगला को संगरूर से टिकट मिलना लगभग तय है, जिसके चलते पूर्व विधायक सुरिंदरपाल सिंह सीबिया के समर्थकों ने सीबिया के पक्ष में झंडा बुलंद करते हुए साफ कह दिया है कि यदि सीबिया को टिकट नहीं मिली तो वह इसे सहन नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


शनिवार को सीबिया के निवास पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों की हुई बैठक में स्पष्ट कहा कि उन्हें चुनाव में सीबिया के बजाय कोई अन्य नेता मंजूर नहीं होगा। सीबिया ने पांच साल में लोगों से अपना संपर्क बनाए रखा और सीबिया की अगुवाई में ही कांग्रेस ने संगरूर में दो विशाल रैलियां कीं। सीबिया समर्थकों में ब्लाक अध्यक्ष परमिंदर शर्मा, वरिंदर पन्नवां, निरंतक सिंह बालिया, राजिंदरपाल भल्लू, संदीप बांसल, दर्शन कांगड़ा, पूनम कांगड़ा, रांझा सिंह खेड़ी, राधे राम पन्नवां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed