{"_id":"5700f4a14f1c1b6d15c810cb","slug":"congress-meeting-ropar-former-minister-district-head-clashed-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटिंग में पूर्व मंत्री और कांग्रेस जिला प्रधान भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटिंग में पूर्व मंत्री और कांग्रेस जिला प्रधान भिड़े
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Sun, 03 Apr 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ में बैठक के दौरान आपस में बहसबाजी करते कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की रोपड़ फेरी को लेकर आयोजित मीटिंग में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पूर्व मंत्री डा. रमेश दत्त शर्मा ने पार्टी के जिला प्रधान और पूर्व जिला प्रधान पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाया। मीटिंग में मौजूद विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और विधानसभा में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने मामले को शांत कराया।
उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से वर्करों को संबोधित करने और उन के सुझाव लेने के लिए रोपड़ में 6 अप्रैल को मीटिंग रखी है। इसके लिए जिला के कांग्रेसी वर्करों ने जिला कांग्रेस भवन में मीटिंग की। जब पूर्व मंत्री डॉ. रमेश दत्त शर्मा को बोलने का समय दिया गया तो उन्होनेजिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान हरभाग सिंह देसूमाजरा पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि वह हमेशा दल बदलते रहे है और अब तक पांच पार्टियाँ बदल चुके है। इस से दोनों नेताओं में बहस होने लगी। डा. शर्मा ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस के आधे से अधिक उम्मीदवारों की जमानतें तक जब्त हो गई हो।
इसके बाद शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह सैनी और नूरपुरबेदी ब्लाक के एक युवक कांग्रेस नेता को लपेटे में लेते हुए कहा कि पिछली चुनावों में इन नेताओं ने पार्टी विरोधी काम करके उन को हराया है। इस के बाद गुस्से में आए पूर्व जिला प्रधान अमरजीत सिंह सैनी ने भी रमेश दत्त शर्मा पर अपना पूरा गुबार निकाला। मौके पर मौजूद विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी और विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की शहनाई पैलेस में हो रही फेरी में पहुंचकर अपने विचार रखने की अपील की।