फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress declares Vishnu Sharma as its candidate from Patiala

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह के खिलाफ पूर्व मेयर को उतारा, जानें- कौन हैं विष्णु शर्मा, 10 साल पहले क्यों छोड़ी थी पार्टी

Sun, 30 Jan 2022 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Jan 2022 07:43 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व सीएम व पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। अब कांग्रेस ने कैप्टन के खिलाफ पूर्व मेयर विष्णु शर्मा को चुनाव में उतारा है। 

विज्ञापन
Congress declares Vishnu Sharma as its candidate from Patiala
कैप्टन अमरिंदर सिंह व विष्णु शर्मा। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की हॉट सीट पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस से पूर्व मेयर विष्णु शर्मा ताल ठोकेंगे। विष्णु शर्मा हिंदू चेहरा हैं और ऐसे में पार्टी उनके दम पर हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश में है। पटियाला सीट पर कांग्रेस लगातार दुविधा में थी। यही वजह है कि इस सीट से उम्मीदवार की घोषणा में देरी हो रही थी।

विज्ञापन


यहां से संभावित प्रत्याशियों की सूची में सबसे आगे पूर्व मेयर विष्णु शर्मा का नाम ही चल रहा था। उन्होंने 17 जनवरी 2022 को ही अकाली दल छोड़कर दोबारा कांग्रेस का दामन थामा था। विष्णु शर्मा की ज्वाइनिंग खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने कराई थी। इसके बाद से उनका नाम पटियाला शहर से उम्मीदवार के तौर पर लगभग तय माना जा रहा था। 
विज्ञापन


कैप्टन व परनीत से मतभेदों के चलते छोड़ी थी कांग्रेस
पंजाब में साल 2002 से लेकर 2007 तक कैप्टन अमरिंदर की सरकार के समय में विष्णु शर्मा पटियाला नगर निगम के मेयर थे। इसके बाद साल 2012 में चुनाव से पहले वह कैप्टन व उनकी पत्नी सांसद परनीत कौर से मतभेदों के चलते सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अकाली दल में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल से पटियाला देहात की टिकट चाहते थे विष्णु
बताया जा रहा है कि विष्णु शर्मा आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अकाली दल (बादल) से पटियाला देहात से टिकट चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने किसी और को उम्मीदवार बना दिया। इससे नाराज होकर विष्णु शर्मा ने दोबारा कांग्रेस ज्वाइन की है। विष्णु शर्मा ने उन्हें पटियाला शहर हलके से टिकट मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह इसके लालच में कांग्रेस में दोबारा नहीं आए थे लेकिन पार्टी ने जो उन्हें ड्यूटी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed