{"_id":"57d2e8484f1c1b9679317b19","slug":"coffee-with-capt-program-state-congress-chief-amarinder-singh-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों के काम के घंटे तय होंगे: कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों के काम के घंटे तय होंगे: कैप्टन
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में कॉफी विद कैप्टन कार्यक्रम में लोगों से बात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजदूरों से वादा किया है कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर विभिन्न अनाज मंडियों में काम करने वाले मजदूरों की ठेकेदारी व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मजदूरों के लिए काम के घंटे तय करने का वायदा भी किया।
शहर की अनाज मंडी में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से आयोजित कॉफी विद कैप्टन कार्यक्रम के दौरान मजदूरों से चर्चा करते अमरिंदर सिंह ने राज्य में मजदूरों के कामकाज के हालातों को सुधारने का वायदा किया। इस दौरान मजदूरों की प्रमुख मांग ठेकेदारी व्यवस्था को खत्म करना था। उनकी मांगों के जवाब में कैप्टन ने सभी मजदूरों को दुघर्टनाओं या मौत के मामले में बीमा कवर मुहैया करवाने का वादा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद यह तुरंत अमल में लाया जाएगा।
इस दौरान मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें अधिकारियों व पुलिस से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि अपनी छोटी मांगों की खातिर भी उन पर 307 जैसी सख्त धाराओं के तहत झूठे केस दर्ज कर दिए जाते हैं। इस पर कैप्टन ने कहा कि वह पहले ही सरकार के बनने के पहले दिन सभी झूठे केस रद्द करने का वादा कर चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने कहा कि मजदूरों की बकाया अदायगियों को तुरंत समयबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। यह हैरानी की बात है कि मजदूरों को एक साल से अधिक समय के दौरान अपनी मजदूरी नहीं मिली हैं। इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।