फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chitkara University, Convocation, students, governors, Patiala

रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर दें शिक्षण संस्थाएं: राज्यपाल

Sat, 25 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 25 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Chitkara University, Convocation, students, governors, Patiala
पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में शनिवार को दीक्षांत समारोह मौके स्टूडेंट्स को सम्मानित करते राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने पर ज्यादा जोर देना चाहिए। वह शनिवार को चितकारा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में एमबीए के सातवें बैच के स्टूडेंट्स के पासिंग आउट के मौके पर बोल रहे थे। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि समय की जरूरत है कि शिक्षण संस्थाओं को औद्योगिक घरानों के साथ तालमेल कर उनकी जरूरत अनुसार स्टूडेंट्स को तकनीकी शिक्षा मुहैया करानी चाहिए, जिससे शिक्षा ग्रहण करने के बाद स्टूडेंट्स को जहां रोजगार के अवसर हासिल हो सकें। ऐसे कदम उठाने से ही स्वस्थ समाज का सृजन संभव हो सकता है। 
विज्ञापन


सोलंकी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है, जो महान राष्ट्र के सृजन के लिए सहायक होता है। कोई भी राष्ट्र वहां के लोगों से जाना जाता है और लोग शिक्षा व सभ्याचार से जाने जाते हैं। जिस कारण शिक्षण संस्थाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह स्तरीय शिक्षा देने के साथ-साथ स्टूडेंट्स को नैतिक मूल्यों और इंसानियत के बहुमूल्य गुणों की भी शिक्षा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल इंडिया, स्किल इंडिया और मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने में स्टूडेंट्स वर्ग और शिक्षण संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने फोर्टिस और रैलीगेयर कंपनी के वाइस चेयरमैन शिवेंद्र मोहन सिंह को आनरेरी डाक्टरेट की डिग्री के साथ सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा, बिजनेस और इंसानियत के प्रति अहम योगदान के लिए दिया गया। इस मौके पर चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed