फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   children polio vaccine Patiala

पटियाला में 1.90 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो वैक्सीन

Fri, 29 Jan 2021 11:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
children polio vaccine Patiala
पटियाला। जिले में पांच साल तक के 1 लाख 90 हजार 944 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की बूंदें पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार से तीन दिन तक चलने वाली इस मुहिम को सफल बनाने के लिए पहले दिन जिले में जगह-जगह 923 पोलियो बूथ लगाए जाएंगे। वहीं 33 ट्रांजिट प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा 23 मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं, जो झुग्गी-झोपड़ियों, मैरिज पैलेसों, भट्ठों, दाना मंडियों, शैलरों व निर्माणाधीन इमारतों में रह रहे मजदूरों के बच्चों को पोलियो रोकथाम दवा की बूंदें पिलाएंगी। इनके कामकाज की देखरेख के लिए 189 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. सतिंदर सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो मुहिम की सफलता के लिए शुक्रवार को उनके दफ्तर से रिक्शों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इन रिक्शों के जरिये स्पीकर की मदद से गली-मोहल्लों, बाजारों में जाकर पोलियो मुहिम के बारे प्रचार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। रविवार को पहले दिन जो बच्चे पोलियो की बूंदें पीने से वंचित रह जाएंगे। उनको एक फरवरी व दो फरवरी को सेहत विभाग की टीमों के जरिये घर-घर जाकर बूंदें पिलाई जाएंगी। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए 4000 के करीब अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed