{"_id":"58662e7d4f1c1b445ceec843","slug":"chief-minister-parkash-singh-badal-shutrana-constituency-sad-congress-aap-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में आने पर विधानसभा और जिला स्तर पर मास्टर प्लान बनाएंगे : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में आने पर विधानसभा और जिला स्तर पर मास्टर प्लान बनाएंगे : मुख्यमंत्री
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 30 Dec 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि तीसरी बार अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर हर जिले और विधानसभा क्षेत्र का अलग मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इससे विकास को वैज्ञानिक रास्ते पर क्रियांवित किया जा सके और पीने वाला पानी, सीवरेज, सड़कें, पुल, स्ट्रीट लाइटों आदि सहित बुनियादी ढांचे के संपूर्ण विकास को मानवीय हितों के अनुकूल बनाया जा सकेगा।
बादल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला विकासवादियों और विनाशकारियों के बीच होगा। लोगों को राज्य के हितों की रक्षा करने वाले अकाली-भाजपा गठबंधन और राज्य को तबाह करने की ताक में बैठी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में से किसी एक का चुनाव करना होगा। बादल पटियाला जिले के शुतराणा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संगत दर्शन कार्यक्रमों के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
बादल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के राज दौरान लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर बांट कर अपना उल्लू सीधा किया है। कांग्रेस ने श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करवाया। यही नहीं कांग्रेस ने पंजाब की नदियों का पानी छीनने के लिए साजिशें रचीं। पंजाब विरोधी कांग्रेस वाला ही पैंतरा अब आम आदमी पार्टी ने भी अपना लिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में अराजकता पैदा करना चाहती है।
विज्ञापन
बादल ने उनकी सरकार के फिर सत्ता में आने पर विकास की गति को और तेज करने का वादा किया। इससे पहले बादल ने पातड़ां में चुनागरा सड़क पर बने बलदेव सिंह लूंबा यादगारी गेट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने आज शुतराणा, पातडां, ककराला में 145 पंचायतों और दो नगर परिषदों को विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की।
इसमें से सात करोड़ रुपये ग्रामीण क्षेत्रों के लिए व दो करोड़ पातड़ां, एक करोड़ घग्गा के लिए जारी किए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और विधायक वनिंदर कौर लुंबा, जिला योजना समिति पटियाला के चेयरमैन महिंदर सिंह लालवा मौजूद रहे।