फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chief Minister, consistent philosophy, panchayat, Grant distributed, Ropar

संत ढडरियां वाले पर हमले की सीबीआई जांच नहीं: सीएम

Tue, 31 May 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Tue, 31 May 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister, consistent philosophy, panchayat, Grant distributed, Ropar
रोपड़ के नूरपुर बेदी ब्लाक में संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को कहा संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले पर हुए हमले के मामले में सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है। सरकार व पुलिस काम कर रही है और पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा भी है। ऐसे में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री जिला रोपड़ के ब्लाक नूरपुरबेदी में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि सभी को मिल कर रहना चाहिए। अमन शांति व आपसी भाईचारा कायम रखना अकाली दल का ऐजंडा है। बादल ने कहा कि डेरों के विवाद को पंजाब की अमन शांति भंग होने के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। श्री हरमंदिर साहिब के आसपास सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौके सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत बनाना सूबा सरकार की  जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि साका नीला तारा की वर्षगांठ हर साल एसजीपीजी की ओर से मनाई जाती है और सुरक्षा के प्रबंध भी हर साल ऐसे ही होते है। मुख्यमंत्रीने कहा कि पंजाब में आतंकवाद दोबारा नहीं पनपने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पंजाब में विधानसभा चुनाव समय से पहले होने के सवाल पर कहा कि चुनाव समय पर होने की बात कही। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में में त्रिकोणीय टक्कर की संभावना के बारे पूछे जाने पर कहा कि शिरोमणी अकाली दल -भाजपा गठजोड़ के लिए कोई महत्व नहीं रखता कि कौन सी राजनैतिक पार्टी मैदान में उतरती है। इस से पहले रोपड़ विधान सभा हलके के नूरपुर बेदी ब्लाक की 68 पंचायतों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सप्ताह में चार दिन संगत दर्शन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स दौरान मुख्य मंत्री ने पंजाब राज बिजली निगम लिमिटेड, पंजाब राज ट्यूबवेल निगम और जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को अगले 15 दिनों दौरान इस क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया नूरपुर बेदी ब्लाक के गाँवों की आबादी को पीने वाले पानी और शौचालय की सुविधा के लिए 15 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने विकास के लिए 68 गांवों को 2.11 करोड़ रुपये के चेक बांटे। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, एस करुणानिधि विशेष प्रमुख सचिव मुख्य मंत्री, करनेश शर्मा डिप्टी कमिशनर, केएस संधू डीआईजी. रोपड़ डिविजन, वरिंदरपाल सिंह एसएसपी, अमरजीत सिंह चावला सदस्य एसजीपीसी मौजूद थे।

 
महिला फारिग शिक्षा कर्मियों को किया नजरबंद
रोपड़। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन के दौरान प्रशासन ने कई महिला फारिग शिक्षा कर्मियों को गांव मुसापुर के में नजरबंद रखा। फारिग शिक्षा जत्थेबंदी सुबह 10 बजे संगत दर्शन वाले स्थान पर पहुंच गई थी। डीएसपी मनवीर सिंह बाजवा ने उन्हें भरोसा दिया कि बाद में मुख्यमंत्री के साथ उनकी मीटिंग करवा दी जाएगी। बाद में यह मीटिंग नहीं करवाई गई। देर शाम तक शिक्षा कर्मी नजरबंद रहीं। जत्थेबंदी की नेता चंचल, परमजीत कौर, चरणजीत कौर, परमिंद्र कौर, मनप्रीत कौर, गुरदीप कौर ने पुलिस के इस व्यवहार का विरोध किया।


इस दौरान संगत दर्शन में मुख्य मंत्री बादल को मांग पत्र देने जा रहे बेरोजगार नौजवान सभा पंजाब के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बंद कर दिया। पुलिस ने नाके के दौरान 12 नेताओं को रोक लिया था। एडीसी ने नेताओं को समझाने की काफी कोशिश की पर वह मांग पत्र देने पर अड़े रहे। नेताओं का कहना था कि वह आनंदपुर साहिब से मुख्यमंत्री को बेरोजगारों की विभिन्न मांगों संबंधी मांग पत्र देने जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें बिना कारण पुलिस थाने में बंद कर दिया। थाना प्रभारी भगवंत सिंह ने कहा कि मांग पत्र देने की जिद्द पर अड़े युवक नौजवान बेरोजगार नौजवान सभा के सदस्य नहीं है बल्कि शिव सेना पंजाब का नेता है। उन्होंने बताया कि नितिन नंदा शिव सेना पंजाब जिले का अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि शिव सैनिक बिना कारण प्रदर्शन करने के लिए अड़े थे, जिस करके उन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed