फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chief Minister, consistent philosophy, Capt Amarinder Singh, farmer loan waiver, Sangrur

कैप्टन का किसान कर्ज माफी का बयान झूठ का पुलिंदा : मुख्यमंत्री

Fri, 16 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 16 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister, consistent philosophy, Capt Amarinder Singh, farmer loan waiver, Sangrur
संगरूर के अमरगढ़ में शुक्रवार को संगत दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से किसानों के कर्ज माफी संबंधी दिए बयान को झूठ का पुलिंदा करार देते कहा कि कैप्टन इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बादल अमरगढ़ में संगत दर्शन कार्यक्रम करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हलका अमरगढ़ के अलावा नौ गांवों की पंचायतों को करीब दो करोड़ रुपये की ग्रांटों के चेक बांटे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मुद्दे पर साफ झूठ बोल रहे हैं क्योंकि किसानों का कर्ज माफ करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। आम आदमी पार्टी पर शब्दों के बाण चलाते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी का सूबे के लोगों की भलाई और विकास से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व वाले चौथे फ्रंट को सीएम ने भगोड़े और मौकापरस्त नेताओं की जुंडली बताते हुए कहा कि वे सिर्फ सत्ता की प्राप्ति के लिए जुड़ बैठे हैं। इन नेताओं की कोई भी विचारधारा नहीं है और न ही पंजाब और पंजाबियत के प्रति वफादार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिअद द्वारा अपने प्रत्याशियों और चुनावी घोषणा पत्र का एलान उचित समय पर किया जाएगा। इस मौके पर विधायक इकबाल सिंह झुंदा, मालेरकोटला से विधायक फरजाना आलम, मुख्यमंत्री के संयुक्त विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed