फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chamkaur Sahib, add Martyrdom start Mail, Gurdwara Sahib Ktlgdh, Ropar

श्री चमकौर साहिब में शहीदी जोड़ मेल शुरू

Wed, 21 Dec 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Wed, 21 Dec 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
Chamkaur Sahib, add Martyrdom start Mail, Gurdwara Sahib Ktlgdh, Ropar
श्री चमकौर साहिब में माता टेकने के लिए उमड़ी संगत। - फोटो : अमर उजाला
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादों, तीन प्यारों समेत 40 सिंहों की शहीदी को समर्पित शहीदी जोड़ मेल श्री अखंड पाठ साहिब के साथ गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में आरंभ हो गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह बुटा सिंह ने अरदास कर जोड़ मेल की शुरुआत की।
विज्ञापन


गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेल के पहले दिन बड़ी संख्या में संगतों ने हाजिरी लगवाई ओर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रागी सिंहों ने गुरबाणी कीर्तन से संगतों को निहाल किया और चमकौर की गढ़ी में मुगल फौज के साथ हुई  लासानी जंग में शहीद हुए सिंहों के के बारे में बताया। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर नरिंदर सिंह ने बताया कि जोड़ मेल को लेकर एसजीपीसी ने संगतों की रिहायश, लंगर के प्रबंध किए है।
विज्ञापन

 
शहीदी जोड़ मेल का दूसरा दिन बुधवार सियासी कांफ्रेंस के नाम रहेगा। विधान सभा चुनाव निकट होने के कारण इस बार सियासी कांफ्रेंस अहम रहेगी। अकाली दल, आम आदमी पार्टी, अपना पंजाब पार्टी, अकाली दल अमृतसर, अकाली दल 1920 और बसपा की सियासी स्टेज सजेंगी। कांग्रेस पार्टी हर बार की तरह सियासी कांफ्रेंस करने की बजाये धार्मिक कार्यक्रकम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान सभा में विपक्ष के नेता तथा श्री चमकौर साहिब से कांग्रेस पार्टी के विधायक चरनजीत सिंह चन्नी श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डलवाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed