फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Central team reached Patiala to take stock of flood damage

Patiala News: बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने पटियाला पहुंची केंद्रीय टीम

Tue, 08 Aug 2023 06:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Central team reached Patiala to take stock of flood damage
जिले के गांवों रोहड़ जगीर, बादशाहपुर व रामपुर पड़ता का किया दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बाढ़ से जिले के अंदर हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को इंटर मिनी स्ट्रीयल सेंट्रल टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। टीम ने रोहड़ जगीर, बादशाहपुर, रामपुर पड़ता व अरनेटू गांवों में टांगरी व घग्गर के पानी के साथ फसलों को हुए नुकसान के बारे में प्रभावित किसानों व इलाके के अन्य गण्यमान्य लोगों के साथ बातचीत करके जानकारी हासिल की। डीसी साक्षी साहनी ने भी यनिवर्सिटी काॅलेज मीरांपुर में प्रेजेंटेशन देते 10 जुलाई को आई बाढ़ से जिले में नुकसान और पंजाब सरकार की ओर से लोगों के बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय टीम ने खेतीबाड़ी, जल निकास समेत अन्य विभागों के अधिकारियों से भी जानकारी ली। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथाॅरिटी के वित्तीय सलाहकार रविनेश कुमार ने बताया कि टीम ने बाढ़ के कारण हर तरह की हुई तबाही व नुकसान के बारे में बारीकी से जायजा लिया है। टीम अपनी रिपोर्ट तैयार करके केंद्र सरकार को देगी। पंजाब सरकार भी अपनी रिपोर्ट ज्ञापन के तौर पर देगी कि राज्य में कितना नुकसान हुआ है। उस मुताबिक व प्राकृतिक आपदा के लिए राहत प्रदान करने के लिए भारत सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के मुताबिक मदद प्रदान की जाएगी।

केंद्रीय टीम में केंद्रीय खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग के डायरेक्टर बीके श्रीवास्तवा, इसरो के रिमोट सैंसिंग विभाग व डीएमएसजी के फ्लड मैपिंग प्रमुख साइंस इंजीनियर डा. एवी सुरेश बाबूू, देहाती विकास विभाग के अधीन सचिव कैलाश कुमार, एमएंडए के केंद्रीय जल कमीशन चंडीगढ़ के डायरेक्टर अशोक कुमार जैफ, वित्त मंत्रालय के सहायक डायरेक्टर अंजलि मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed