फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Canada, the Congress rally, stop, conspiracy, Mandi Gobindgarh

कनाडा में कांग्रेस की रैलियों पर रोक गहरी साजिश : भांबरी

Tue, 26 Apr 2016 04:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Tue, 26 Apr 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
Canada, the Congress rally, stop, conspiracy, Mandi Gobindgarh
कनाडा में कांग्रेस की रैलियाँ पर लगी रोक का विरोध करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिन्दर सिंह भांबरी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी ने कहा कि कनाडा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की सियासी रैलियों पर रोक लगानी किसी गहरी साजिश का नतीजा है। भांबरी मोतिया खान में अपने दफ्तर में पत्रकारों के साथ बात कर रहे थे। भांबरी ने कहा कि कनाडा के लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह के विचार सुनना चाहते थे। विरोधी पार्टियों को कैप्टन की लोकप्रियता से खतरा है और अंदर खाते इन पार्टियों के बड़े नेता घटिया राजनीतिक चाल चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के लोग इन चालों को अच्छी तरह समझते हैं और अगले साल विधानसभा चुनाव में लोग अकाली-भाजपा और आप के खिलाफ फतवा देंगे और सूबे में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर उनके साथ समाजसेवक गुरमीत सिंह बैनीपाल, सीनियर कांग्रेसी नेता बलवंत राय, जिला कैशियर रविंदर रवि और जिला उपाध्यक्ष मेजर सिंह न्यूआ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed