फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Canada, the Congress, Capt Amarinder Singh, rally, SAD, AAP, Mandi Gobindgarh

कैप्टन की कनाडा रैलियों पर अकालियों ने लगवाया प्रतिबंध : छोटेपुर

Tue, 26 Apr 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Tue, 26 Apr 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
Canada, the Congress, Capt Amarinder Singh, rally, SAD, AAP, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में सुच्चा सिंह छोटेपुर पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी सैल की ओर से अमलोह रोड पर स्थित लोहा कारोबारियों और आम लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने शिरकत की। पत्रकारों से बातचीत में सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि कनाडा में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सियासी रैलियों पर अंकुश लगाने वाले अकाली ही हैं। उन्होंने ही कांग्रेस की रैलियों से पहले जाकर वहां पूरी भूमिका बांधी थी। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ द्वारा आगामी चुनाव न लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शायद मक्कड़ का जमीर जाग गया है जो चुनाव न लड़ने की स्टेटमेंट दे रहे हैं। स्वामीनाथन रिपोर्ट पर छोटेपुर ने कहा कि यह अकाली दल का चुनावी स्टंट है। पिछले नौ साल में उन्हें स्वामीनाथन रिपोर्ट की याद तक नहीं आई और अब वह इसका समर्थन करने की बात कर रहे है। जब भी स्वामीनाथन रिपोर्ट आएगी हम उसका समर्थन करेंगे। मंडियों में किसानों की फसल की अदायगी न होने पर छोटेपुर ने कहा कि किसानों की हितैषी सरकार अकाली-भाजपा के कार्यकाल में ही किसानों को मंडियों में रोला जा रहा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के आशुतोष टंडन, जतिन सूद, राजीव सूद, प्रदीप भल्ला और मनमोहन सिंह मांगट उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed