{"_id":"f0b61173b027afc4fc8beb04473dba3f","slug":"byelection-captain-aunt-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने को कैप्टन की चाची भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने को कैप्टन की चाची भी तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 22 Jul 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
पटियाला विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव शाही परिवार में राजनीतिक टकराव में तबदील हो सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह की चाची सीनियर अकाली लीडर अमरजीत कौर 21 अगस्त को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
अमरजीत कौर ने बताया कि उन्होंने सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से मिलकर अपनी इच्छा जता दी है। उनके समर्थकों ने भी पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में डेरा डाला है। उम्मीद है कि टिकट उन्हें ही मिलेगी। पटियाला के लोग भी उन्हें ही चुनाव लड़ाना चाहते हैं।
पूर्व राज्यसभा एमपी अमरजीत कौर ने कहा कि वह मोती महल के कैंडिडेट की तुलना में अधिक मजबूत उम्मीदवार होंगी। फिर चाहे वह परनीत कौर खुद हों या फिर उनकी बहू व बेटा। पटियाला के लोग उन्हें मानते हैं, जिसका फायदा उन्हें चुनावों में मिलेगा। पटियाला और ईस्ट पंजाब स्टेट्स यूनियन के पूर्व मुख्यमंत्री कर्नल रघवीर सिंह की बेटी अमरजीत कौर ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
पटियाला विधानसभा हलके में हिंदू वोट ज्यादा हैं। उनके परिवार का शुरू से ही हिंदुओं से जुड़ाव रहा है। उनके ससुर महाराजा भूपिंदर सिंह ने काली देवी मंदिर की स्थापना में अह्म योगदान डाला था। उन्होंने कहा कि चाहे कि अकाली दल की तरफ से पटियाला सीट से टिकट लेने के लिए कई लाइन में लगे हैं। लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी उन्हें मौका देगी। वह इसकी हकदार हैं। 2009 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संबंधों में दरार पड़ने के बाद अमरजीत कौर ने अकाली दल ज्वाइन कर ली थी।