{"_id":"689a2289745e6de7920e4500","slug":"bulldozers-run-on-illegal-construction-of-drug-smuggler-brothers-in-amloh-patiala-news-c-86-1-spkl1010-101883-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: अमलोह में नशा तस्करों भाइयों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: अमलोह में नशा तस्करों भाइयों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Mon, 11 Aug 2025 10:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमलोह/फतेहगढ़ साहिब। युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस और प्रशासन ने अमलोह के गांव सलानी में नशा तस्कर दो भाइयों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। दोनों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर रखा था।
एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि गांव सलानी में जग्गा खान व मुकद्दर खान द्वारा सरकारी जमीन पर किए अवैध निर्माण को गिरा दिया गया है। दोनों के खिलाफ नशा तस्करी सहित 14 विभिन्न मामले दर्ज हैं। हलका अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अमलोह व मंडी गोबिंदगढ़ शहर में सबसे पहले इन दोनों भाइयों ने नशा तस्करी शुरू की थी। पंजाब सरकार ने जमीनी स्तर पर ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है जिसके नतीजे सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के संरक्षण के कारण नशा तस्कर बाहर से आकर गांवों में अवैध रूप से कब्जा कर लेते थे। अब ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।