{"_id":"89c23f0ee296a3d4e699316b3bb25f7e","slug":"blackmail-leader-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग के आरोप में अकाली नेता नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग के आरोप में अकाली नेता नामजद
अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 19 Nov 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ लड़ाई-झगड़ा और उसे ब्लैकमेल करने व मारपीट की कोशिशके आरोप में पुलिस ने अकाली नेता सुखजीत सिंह बघौरा को नामजद किया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया है।
मामले के जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के पुलिस कर्मचारी नछतर सिंह ने बताया कि सतपाल कौर निवासी आनंद नगर बी पटियाला ने बयान दिया है कि उसके लड़के हरचरनवीर सिंह की शादी 1995 में शाहबाद मारकंडा हरियाणा की बलविंदर कौर पुत्री सुखवंत सिंह के साथ हुई थी।
शादी के बाद बलविंदर अकसर उससे और उसके लड़के से लड़ाई झगड़ा करती थी। इससे तंग आकर 2012 में उसका लड़का कहीं चला गया, जो आज तक नहीं लौटा।
इसके कुछ समय बाद बलविंदर भी दोनों लड़कियों को लेकर किराये के मकान में चली गई। उसने खर्च और अन्य कई केस उस पर डाल दिए।
15 नवंबर को जिला अकाली जत्थे का प्रेस सचिव सुखजीत सिंह बघौरा उसके घर आया और उसने कहा कि वह उसका व उसकी बहू का आपस में समझौता करा देगा, लेकिन इसके लिए उसे 10 हजार रुपये देने पड़ेंगे। इस पर शिकायतकर्ता बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह सोच कर बताएगी।
विज्ञापन
सोमवार शाम को अकाली नेता फिर से उक्त बुजुर्ग महिला के घर में जबरदस्ती घुस आया और उसे पैसे देने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। महिला के इनकार करने पर लड़ाई झगड़ा करने लगा और मारपीट की कोशिश की।
इस दौरान शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। बाद में आरोपी मौके से अपनी कार में फरार हो गया। पुलिस ने अकाली नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।