{"_id":"670561d9423eb81ead0b7549","slug":"bjp-distributed-sweets-in-celebration-of-victory-in-haryana-celebrated-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5867-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: हरियाणा में जीत की खुशी में भाजपा ने बांटी मिठाई, मनाई खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: हरियाणा में जीत की खुशी में भाजपा ने बांटी मिठाई, मनाई खुशियां
विज्ञापन
हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया : जयइंद्र कौर
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। हरियाणा में पार्टी की जीत की खुशी में पटियाला में भाजपा ने पंजाब महिला मोर्चा की प्रधान जयइंद्र कौर की अगुवाई में मिठाई बांटी और खुशियां मनाईं। भाजपाई बड़ी संख्या में पटियाला के आर्य समाज चौक में इकट्ठा हुए।
इस मौके पर जयइंद्र कौर ने कहा कि सभी तरह के एग्जिट पोल को झुठलाते हुए हरियाणा की जनता ने एक बार फिर से मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है। पीएम मोदी की ओर से गरीबों के कल्याण को कई तरह की स्कीमें चलाई जा रही हैं, उससे भी लोग काफी प्रभावित हैं। जयइंद्र कौर ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों को लोगों ने नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा ने सक्रियता के साथ काम भी शुरू कर दिया है। मोदी सरकार की स्कीमों के बारे में लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा।
जयइंद्र कौर ने इस मौके पर पंजाब की मान सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सभी फ्रंट पर फेल साबित हुई है। चाहे पंजाब के विकास की बात हो या फिर कानून व्यवस्था की स्थिति की बहाली का मसला हो। जनता इस सरकार से दुखी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में होने वाले उपचुनावों के लिए भी तैयार है।