फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   BDO office entourage, Congress MLA Nagra, Sarpanch, Fatehgarh Sahib

विधायक नागरा ने कांग्रेसी सरपंचों समेत घेरा बीडीओ दफ्तर

Tue, 26 Apr 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 26 Apr 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
 BDO office entourage, Congress MLA Nagra, Sarpanch, Fatehgarh Sahib
बीडीपीओ दफ्तर सरहिंद में कांग्रेसी सरपंचों के साथ मौजूद विधायक कुलजीत सिंह नागरा। - फोटो : अमर उजाला
शिअद के हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी की ओर से गांवों की पंचायतों के विकास के लिए आई सरकारी ग्रांट के चेक बांटने से बिफरे कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने छह कांग्रेसी सरपंचों समेत सरहिंद का बीडीओ दफ्तर घेरा। इससे पहले 31 मार्च को नागरा ने डीसी फतेहगढ़ साहिब के बाहर धरना देकर अकाली दल के हलका इंचार्ज की ओर से गांवों की पंचायतों को चेक बांटने के आरोप लगाकर लोकतंत्र का उल्लंघन करने के आरोप लगाए थे। सोमवार को गांव अतापुर, पंडराली, रयौणा भोला, भमारसी और जल्ला के सरपंचों समेत बीडीओ दफ्तर पर दस्तक दी और बीडीपीओ जतिंदर सिंह से उन चेकों की रिपोर्ट मांगी जो भट्टी ने बांटे थे। 
विज्ञापन


विधायक नागरा ने बीडीओ से हलका इंचार्ज पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर बांटने और सरकारी ग्रांटों से कथित तौर पर हिस्सा मांगने पर कार्रवाई की मांग की। नागरा ने कहा कि गांवों के सरपंचों को विकास के लिए 1126 लाख रुपये के विकास के चेक आने थे। इनमें गुरमेल सिंह, शेर सिंह, सुखविंदर सिंह समेत छह गांवों को विकास के चेक इसलिए नहीं दिए गए क्योंकि वे कांग्रेसी सरपंच हैं। नागरा ने संबंधित विभाग के एडीसी, बीडीओ, पंचायत सचिव और हलका इंचार्ज को कानूनी नोटिस भेजने की बात भी कही। उन्होंने शिअद हलका इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग करते कहा कि अगर सरकारी पैसे को बांटने से गुरेज नहीं किया तो वह संघर्ष शुरु करेंगे। बीडीओ जतिंदर सिंह ने कहा कि हमें जो विकास के चेक आते हैं हम उसे पंचायत समितियों को दे देते हैं। हलका इंचार्ज ने वह चेक कैसे बांटे, इसके बारे में उनको कुछ नहीं पता। वह इसकी जांच जरूर करवाएंगे। कुछ गांवों की पंचायतों के चेक गलत नाम से काटे गए थे जो शोध के लिए दोबारा भेजे गए हैं और जल्द ही वह पंचायतों को बांट दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed